मुंगेर, सितम्बर 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में स्थापित होने वाले राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के केंद्र को मुंगेर मुख्यालय में खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रमंडलीय वैश्य महापंचायत के महासचिव दीपक कुमार पोद्दार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर मुंगेर को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि मुंगेर एक प्राचीन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। यहां की कला और रंगमंच की समृद्ध परंपरा इसे राष्ट्रीय स्तर के नाट्य संस्थान के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बनाती है। राज्य सरकार द्वारा एनएसडी केंद्र की दिशा में की जा रही पहल का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि मुंगेर में केंद्र खुलने से स्थानीय और आसपास के जिलों के युवा कलाकारों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।...