मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले के आला अधिकारियों के वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को लेकर 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र में 10 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित खबर का स्पष्ट असर देखने को मिला है। खबर छपने के महज दो दिनों के भीतर ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई और नियमों के अनुपालन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने लगे हैं। एडीएम और एसडीएम ने खुद हटवाई काली फिल्म: अपर समाहर्ता (एडीएम) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने पहल करते हुए अपने सरकारी वाहनों के शीशों पर लगी प्रतिबंधित काली फिल्म को स्वयं हटवा दिये। अधिकारियों की इस कार्रवाई को नियमों के पालन की दिशा में एक सकारात्मक और अनुकरणीय कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि, दो दिन पूर्व 'हिन्दुस्तान'ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसमें यह सवाल खड़ा किया गया था कि, कैसे नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.