मुंगेर में उद्योगों को पंख लगाने की तैयारी
मुंगेर, मई 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश के प्रति माहौल बनाने की दिशा में राज्य सरकार अब और भी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में रविवार को उद्योग सह गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने मुंगेर का दौरा किया। उन्होंने जिले में संचालित ऐतिहासिक बंदूक फैक्ट्री और आईटीसी दूध फैक्ट्री का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन इकाइयों के विस्तार और आधुनिकीकरण की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सचिव के साथ जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, फाइजर आर्म्स कंपनी प्रोपराइटर व जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने दोनों ही केंद्रों पर कार्यप्रणाली का जायजा लिया और बुनियादी ढांचे में आवश्यक सुधारों पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.