मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के अधिवक्ता, चिकित्सक, प्रोफेसर, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार्यवाह दक्षिण बिहार बालमुकुंद, मुंगेर विभाग के सह संघचालक अमरनाथ केशरी एवं सह जिला संघचालक विनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में अपने संबोधन में सहकार्यवाह ने कहा कि, संघ ने अपने 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है और आज भी संगठन अपनी मूल भावना के साथ सक्रिय है। उन्होंने बताया कि, संघ ने शताब्दी वर्ष के दौरान समाज के बीच सात प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन तय किया है, जिनमें जन गोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.