मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सहकारिता विभाग ने घोषणा की है कि 10 अप्रैल से जिले में गेहूं के साथ-साथ मसूर की भी सरकारी अधिप्राप्ति शुरू की जाएगी। इस बार मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि 300 टन मूंग खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिससे दलहन उत्पादक किसानों को बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है। जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू ने बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाना और उन्हें बिचौलियों के शोषण से बचाना है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसान आसानी से अपनी उपज बेच सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गेहूं की खरीद के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.