मुंगेर, जुलाई 3 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता।जिला प्रशासन ने समाज में अश्लीलता और जातीय विद्वेष फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कमर कस ली है। अब सार्वजनिक स्थलों, शादी-ब्याह और सांस्कृतिक आयोजनों में अश्लील, द्वि-अर्थी (डबल मीनिंग) या जातिसूचक भावनाओं को भड़काने वाले गीतों को बजाया तो खैर नहीं होगी। मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज ने इस पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, यात्री वाहनों, विवाह समारोहों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अश्लील और जातिगत टिप्पणी वाले गीतों के प्रसारण पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर रहेगी। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त और निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं भी इस तरह के...