मुंगेर, मई 28 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कफ सीरप और विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त मद्यनिषेध के निर्देश पर मद्यनिषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शहर के आजाद चौक के समीप भारती पुस्तक भंडार वाली गली में की गई। ​ छापेमारी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन से प्रतिबंधित कफ सीरप के 15 कार्टन बरामद हुए, जिनमें कुल 180 लीटर (100 मिलीलीटर की 1,800 बोतलें) कफ सीरप छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही, वाहन से 'ऑफिसर्स चॉइस' ब्रांड की 180 मिलीलीटर वाली विदेशी शराब के 153 टेट्रा पैक (कुल 27.540 लीटर) भी जब्त किए गए। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरो...