मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुंगेर में अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में फरवरी 2026 में दर्ज मामलों की थानावार समीक्षा की गई और अनुसंधान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला तथा एससी-एसटी से संबंधित मामलों के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।लैंगिक अपराध और बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस:बैठक में लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम-2012 (पॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.