मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान की प्रगति को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, सैयद इमरान मसूद की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। बैठक में माह जनवरी- 2026 में दर्ज कांडों की थानावार समीक्षा की गई। इस दौरान अनुसंधान की प्रगति, निष्पादन की स्थिति तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो)- 2012 के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.