मुंगेर, जून 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के अस्पतालों को आग की दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए अग्निशमन विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमालय मुंगेर के अंतर्गत सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के विभिन्न बड़े निजी अस्पतालों का सघन फायर ऑडिट किया। इस टीम में ब्रजेश कुमार, विपुल कुमार, आलोक कुमार और तेजस्वी यादव शामिल थे। जांच टीम ने बेकापुर स्थित गीतार्जुन हॉस्पिटल, आरोग्यं हॉस्पिटल और अंकुर हॉस्पिटल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास द्वारों (इमरजेंसी एग्जिट), पानी की उपलब्धता और फायर अलार्म सिस्टम की स्थिति को जांचा। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में निजी संस्थान कराएं अपना...