मुंगेर मंडल कारा में भाई के हत्यारोपी बंदी ने जेल की छत से कूदकर की खुदकुशी,
मुंगेर, जुलाई 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर मंडल कारा में शुक्रवार की सुबह सगे भाई की हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल की छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद जेल महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे मामला पूरी तरह गरमा गया है। मृतक बंदी की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर गांव निवासी कपिलदेव बिंद के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल मनीष को जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही जेल परिसर से लेकर अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.