मुंगेर, अप्रैल 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात स्थानीय मंडल कारा में औचक छापेमारी की। इस सघन तलाशी अभियान से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, घंटों चली जांच के बाद भी जेल के भीतर से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। ​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एडीएम मुंगेर मनोज कुमार, एसडीओ कुमार अभिषेक और एसडीपीओ मुंगेर अभिषेक कुमार सहित कई थानों की पुलिस और भारी संख्या में बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में छापेमारी के दौरान पिलास पेचकस समेत अन्य सामान बरामद छापेमारी के दौरान जेल के हर बैरक और सेल की बारीकी से तलाशी ली गई।​कैदियों की भी हुई जा...