मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित गंगा पथ का सपना अब हकीकत में बदलने के बेहद करीब है। मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना को लेकर जिला प्रशासन और विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीएसआरडीसी) के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर आधारित इस महात्वाकांक्षी परियोजना के एलाइनमेंट का हवाई सर्वेक्षण शनिवार को पूर्ण कर लिया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बीएसआरडी के निदेशक और मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज ने हेलीकॉप्टर से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। इस हाई-प्रोफाइल निरीक्षण के बाद अब जिले के बुनियादी ढांचे की सूरत बदलने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, आरसीडी सचिव और बीएसआरडी के निदेशक शनिवार को हेलीकॉप्टर से सफियाबाद हवाई अड्डे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.