मुंगेर, सितम्बर 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और ब्लड बैंक संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। पटना में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (बीएसएसीएस) द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में समिति के परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू और ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैजुद्दीन को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि मुंगेर जिले ने एनएसीओ डैशबोर्ड पर सक्षम श्रेणी में जगह बनाते हुए एआरटी उपचार से जुड़ाव में 95 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- मुंगेर ब्लड बैंक राज्य में अव्वल, पटना में सिविल सर्जन और प्रभारी सम्मानित यह मुंगेर जिले की स्वास्थ्...