मुंगेर प्राइवेट बस स्टैंड में नगर निगम के स्वच्छता के दावों की खुली पोल
मुंगेर, मई 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम जहां शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के दावे करता है, वहीं शहर का प्राइवेट बस स्टैंड इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। चारों ओर फैली गंदगी, बदहाल शौचालय और नागरिक सुविधाओं के अभाव ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है। प्राइवेट बस स्टैंड मुंगेर नगर निगम के ठीक नाक के नीचे स्थित है। इसके बावजूद इसके परिसर में हर तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है। प्लास्टिक, गंदे पानी और सड़ांध से पूरा इलाका प्रभावित है। यात्रियों को यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। यहां आने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का कहना है कि, नगर निगम की सफाई टीम यहां नियमित रूप से नहीं पहुंचती है, यदि पहुंचती भी है तो समुचित ढंग से सफाई नहीं करती है। ऐसे में, यहां हमेशा गंदगी एवं कचरो का अंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.