मुंगेर प्रमंडलीय सभागार में अधिकारियों और कर्मियों ने ली सुशासन की शपथ
मुंगेर, जुलाई 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आज भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता और सुशासन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय सभागार में एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार ने की। इस मौके पर प्रमंडल के सभी आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक सुर में लोक सेवक के रूप में पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दायित्वों के निर्वहन की कसम खाई। मुख्य संकल्प के रूप में सरकारी कार्यों के संचालन में कानून और नियमावलियों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना तथा समाज में सुशासन को बढ़ावा देना शामिल है। यह भी पढ़ें- ईमानदार व स्वच्छ शासन व्यवस्था स्थापित करने का लिया संकल्प अधिकारियों ने कहा कि हर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.