मुंगेर पुस्तक मेले में दिखा बच्चों की प्रतिभा और पुस्तकों का अनोखा संगम,
मुंगेर, जून 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। इंडोर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय मुंगेर पुस्तक मेले का तीसरा दिन बच्चों, युवाओं और साहित्य प्रेमियों के नाम रहा। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति और प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में शुक्रवार को रचनात्मक गतिविधियों और पुस्तकों के प्रति लोगों के उत्साह ने खास आकर्षण पैदा किया। मेले में कविता पाठ, कहानी सुनाओ, चित्रकला, गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कविता और कहानी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने खूब सराहना बटोरी, जबकि चित्रकला में बच्चों ने प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा। गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.