मुंगेर, अप्रैल 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए आम जनता का भरोसा जीता है। तकनीकी सक्रियता और विशेष अभियान के परिणामस्वरूप, पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजक्शन की गलती का शिकार हुए एक युवक के एक लाख रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदीयारा निवासी शशांक शेखर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान बड़ी चूक हो गई थी। उन्होंने अनजाने में 1,00,000 रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। काफी प्रयास के बाद भी जब पैसा पाने वाला व्यक्ति राशि लौटाने को तैयार नहीं हुआ, तब पीड़ित ने साइबर थाने की शरण ली।पुलिस की मध्यस्थता से मिली राहतःमामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.