मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुंगेर पुलिस द्वारा 'जनता दरबार' का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 21 जनवरी को सफियासराय थाना परिसर एवं 22 जनवरी को कोतवाली थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाएगा। इस विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, मुंगेर स्वयं उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनेंगे। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना तथा जनसमस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। मुंगेर पुलिस ने जिले के सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि, वे अधिक-से-अधिक संख्या में जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखें, ताकि उनका निष्पक्ष और त्वरित निराकरण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.