मुंगेर, अप्रैल 12 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​बिहार पुलिस एसोसिएशन की मुंगेर शाखा के चुनाव में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बीच एकता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। चुनाव में सभी पांच प्रमुख पदों पर कोई दूसरा दावेदार नहीं होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने परिणामों की घोषणा की, पुलिस लाइन परिसर हर्षोल्लास से भर उठा। बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा हाजीपुर (वैशाली) के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मुंगेर शाखा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनकी देखरेख में शनिवार को लालदरवाजा स्थित पुरानी पुलिस लाइन (मुंगेर पुलिस क्लब) में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत नामांकन के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12:0...