मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) मुंगेर में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक रंजन का स्थानांतरण पटना मुख्यालय कर दिया गया है।

नए कार्यपालक अभियंता की नियुक्ति उनके स्थान पर पटना मुख्यालय से ही आए अभियंता अजय कुमार को मुंगेर का नया कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। नवनियुक्त कार्यपालक अभियंता इं. अजय कुमार ने सोमवार को देर शाम विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर इं. अजय कुमार ने कहा कि, सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना का संचालन बिना किसी रुकावट के जारी रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि, जिले क...