भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में शुक्रवार को बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के तहत मुंगेर बनाम बांका का मुकाबला खेला गया। मुकाबले में मुंगेर की टीम ने बांका को आठ विकेट से शिकस्त दे दी। मुंगेर के प्रदीप कुमार ने अकेले सात विकेट लेकर बांका की टीम को धाराशायी कर दिया। उन्हें ही मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। मंगलवार को लखीसराय बनाम बांका का मुकाबला खेला जाएगा।बीडीसीए के उपाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर ने बताया कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांका की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद टीम संभल नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सत्यम (46) और संतोष (35) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.