मुंगेर नगर निगम से बकाया वेतन नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी देने वालों की संख्या बढ़ी,
मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम में षष्टम वेतनमान की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब आत्मदाह की चेतावनी देने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। बीते गुरुवार को जहां सेवानिवृत्त कर्मी विनोद कुमार ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी, वहीं शुक्रवार को प्रमोद कुमार ने भी आवेदन देकर इसी प्रकार की चेतावनी दी है। दोनों कर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि, यदि 30 अप्रैल तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगामी 3 मई को नगर निगम कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे। इस घटनाक्रम से निगम प्रशासन में जहां हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं नगर निगम प्रशासन की असंवेदनशील चेहरा भी सामने आ गया।ज्ञात हो कि, विनोद कुमार, जो जलकल विभाग से सेवानिवृत्त हैं, ने अपने आवेदन में बताया कि, षष्टम वेतनमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.