मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में विज्ञापन और होर्डिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं तर्कसंगत करने के उद्देश्य से मुंगेर नगर निगम जल्द ही नई होर्डिंग लाइसेंस नीति लागू करने जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा अव्यवस्थित स्थिति, बिना लाइसेंस लगे होर्डिंग्स और राजस्व हानि को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। नई नीति के तहत न केवल लाइसेंस प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाएगा, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। चार जोन में बंटेगा शहर, जोनवार तय होगी फीस: प्रस्तावित नीति के अनुसार मुंगेर शहर को चार अलग-अलग जोन में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन की व्यावसायिक महत्ता, भीड़भाड़, सड़क की चौड़ाई और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए होर्डिंग लाइसेंस की फीस तय की जाएगी। मुख्य व्यावसायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.