मुंगेर-देवघर के बीच सीधी बस सेवा शुरू, स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने दिखाई हरी झंडी
मुंगेर, जून 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर और देवघर के बीच लंबे समय से महसूस की जा रही सीधी परिवहन सुविधा को रविवार को नया आयाम मिला। आध्यात्मिक गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती की प्रेरणा से मुंगेर-देवघर बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने हरी झंडी दिखाकर बस को मुंगेर से देवघर के लिए रवाना किया तथा इस नई पहल के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नई बस सेवा शुरू होने से मुंगेर, जमालपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को देवघर एवं रिखिया आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से रिखिया स्थित योग, आध्यात्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है。
बस का समय सारिणी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बस प्रतिदिन सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.