मुंगेर, जुलाई 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मंडल कारा मुंगेर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। टीबी मुक्त अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 209 कैदियों की स्वास्थ्य जांच और टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान 22 कैदियों में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के लिए उनके बलगम के सैंपल लिए गए। इसके अतिरिक्त, गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत कैदियों के ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर की भी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए। चिकित्सकों ने कैदियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाए रखने और टीबी के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Munger News: नगर निगम में विशेष स्वास्थ्य शिविर: 63 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 30 क...