मुंगेर जिले के खड़गपुर झील में डूबे बालक का दूसरे दिन हुआ अंतिम संस्कार
खगडि़या, जुलाई 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मुंगेर जिले के खड़गपुर में जिले के डीएवी स्कूल के छात्र की मौत के बाद शनिवार को दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक झील में डूबकर शहर के जय प्रकाश नगर मोहल्ले के रहने वाले लक्ष्मीकांत निराला के15 वर्षीय पुत्र केशव कुमार की मौत स्नान के दौरान खड़गपुर में हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मुंगेर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा था। इसके बाद शव लेकर परिजन मूल घर अलौली प्रखंड के हथवन गांव लेकर चले गए। जहां शव का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.