मुंगेर-जमालपुर में बदलेगी पेयजल व्यवस्था, 279.95 करोड़ की मिली मंजूरी
मुंगेर, अगस्त 6 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। अमृत 2.0 के तहत मुंगेर जिले के शहरी क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने मुंगेर जलापूर्ति परियोजना (फेज-1) और जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए कुल 279.95 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। दोनों योजनाओं के पूरा होने के बाद मुंगेर और जमालपुर के हजारों परिवारों को घर-घर सुरक्षित, स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। बुधवार की शाम डीएम निखिल धनराज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा जिले की पेयजल योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही थी। उनके प्रयास से दोनों योजनाओं को स्वीकृति मिली है。
मुंगेर परियोजना पर खर्च होंगे 177.72 करोड़: मुंगेर जलापूर्ति परियोजना फेज-1 के लिए 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.