मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में पांचवें ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। रोमांचक संघर्ष में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड (प. चंपारण) ने मुंगेर जिला एकादश को 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। 32वें मिनट में मुंगेर के जर्सी नंबर 9 बीजो ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 35वें मिनट में हरनाटांड के राजकिशोर उरांव जर्सी नं. 9 ने गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक स्कोर 1-1 का रहा। दूसरे हाफ में 52वें मिनट पर हरनाटांड के सूरज कुमार जर्सी नं. 7 ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 60वें मिनट में बीजो ने दूसरा गोल दागकर स्कोर को 2-2 पर ला दिया। 68वें मिनट में सूरज कुमार ने निर्णायक गोल कर हरनाटांड को 3-2 से बढ़त दिला दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.