मुंगेर को कमजोर करने की साजिश का आरोप, राजद ने खोला मोर्चा
मुंगेर, जुलाई 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि।राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर मुंगेर जिले के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुंगेर को कमजोर कर तारापुर को जिला बनाने की साजिश की जा रही है, जिसका राजद विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां की कई महत्वपूर्ण संस्थाएं बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण में देरी, होम्योपैथिक कॉलेज सह अस्पताल की बदहाली, शिक्षा व्यवस्था और शहर की जर्जर सड़कों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। राजद नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का ध्यान मुंगेर की समस्याओं के समाधान की बजाय तारापुर क्षेत्र पर अधिक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.