मुंगेर, जुलाई 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर को राज्य की उपराजधानी बनाने की मांग इन दिनों तेज हो चुकी है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने भी मुंगेर को बिहार की उपराजधानी बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, बारिश के समय पटना जलमग्न हो जाता है, जिससे प्रशासनिक कार्य बाधित होते हैं। ऐसे में मुंगेर एक सुरक्षित, ऐतिहासिक और उपयुक्त विकल्प हो सकता है। संजीव मंडल ने बताया कि, मीरकासिम के शासनकाल में मुंगेर राजधानी रहा है और यह तीनों ओर से किला और गंगा नदी से घिरा हुआ एक सुरक्षित स्थल है। उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह मुंगेर से थे और वर्तमान दोनों उपमुख्यमंत्री भी इसी प्रमंडल से हैं, ऐसे में यह गौरव का विषय होगा। उन्होंने बताया कि, मुंगेर में मेडिकल, इंजीनियरिंग और वानिकी कॉलेज बन चुके हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.