मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के 977 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में से लगभग 50 प्रतिशत स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के लिए रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसियों की मनमानी के कारण बच्चों को मिलने वाला गर्म पका भोजन प्रभावित हो रहा है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद स्थानीय एलपीजी वितरक स्कूलों को गैस देने से इनकार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र ने 12 मार्च 2026 को सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों को पत्र लिखकर चिंता जताई थी। पत्र में कहा गया था कि जिलों से सूचना मिल रही है कि स्थानीय एलपीजी वितरक स्कूलों को गैस देने से इनकार कर रहे हैं। इससे बच्चों का पोषण प्रभावित हो रहा है। बिहार में इस योजना से प्रतिदिन लगभग एक करोड़ बच्चे लाभान्वित होते हैं। निदेशालय ने वित...