भागलपुर, दिसम्बर 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। एशिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक सोनपुर मेला में इस वर्ष बिहार के अंतरराष्ट्रीय रेत शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार ने कला की नई इबारत लिख दी है। पौराणिक गज-ग्राह युद्ध और भगवान विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से ग्राह वध की कथा को आधार बनाकर मधुरेंद्र ने 50 अद्वितीय रेत मूर्तियां तैयार कर वह रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, जिसे एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। प्रमाणन संख्या ABWR2405045 के साथ यह सम्मान उन्हें विश्वस्तरीय कलाकारों की श्रेणी में एक बार फिर शीर्ष पर स्थापित करता है। एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन अविनाश डी. सुकुंदे ने ईमेल के माध्यम से मधुरेंद्र को बधाई देते हुए लिखा कि उनकी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता ने उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित किया है। उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.