मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सरकारी अस्पतालों की सुस्त कार्यप्रणाली और ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को जब सिविल सर्जन ने जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया, तो वहां की बदहाली और मनमानी की परतें एक-एक कर खुलने लगीं। निरीक्षण के दौरान कहीं डॉक्टर गायब मिले, तो कहीं उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) में हेराफेरी पाई गई। इस घोर लापरवाही पर कड़ा प्रहार करते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से कई कर्मियों का वेतन रोकते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।लालदरवाजा और माधोपुर पीएचसी में भारी अव्यवस्थाःसिविल सर्जन सबसे पहले सुबह 11:50 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लालदरवाजा पहुंचे थे। वहां योग शिक्षक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.