मुंगेर, मार्च 20 -- ​मुंगेर, निज सवाददाता। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समृद्धि यात्रा के दौरान राज्य के विकास और मुंगेर की ऐतिहासिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार अब 'टापू' वाली छवि से बाहर निकलकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है।​उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सड़कों के जाल और बिजली क्षेत्र में आई क्रांति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार का बजट मात्र 23 हजार करोड़ का था, जो आज बढ़कर 3.17 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। उन्होंने घोषणा की कि मुंगेर से मिर्जाचौकी और हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स जिले की कनेक्टिविटी को बदल देंगे। ​सम्राट चौधरी ने महिला...