मुंगेर, मार्च 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत गढ़ीरामपुर निवासी गोलू कुमार ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। गोलू ने कुल 471 अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में सातवां स्थान हासिल कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गढ़ीरामपुर के छात्र गोलू की इस सफलता से पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।साधनों की कमी को नहीं बनने दिया बाधाःएक साधारण किसान परिवार से आने वाले गोलू के पिता गुड्डू चौधरी बताते हैं कि घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन गोलू के जज्बे ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है। गोलू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।ऑनलाइन पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.