मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मुंगेर के खड़गपुर निवासी रत्नेश्वर कुमार के साथ घटित हुआ है, जिनसे शातिर अपराधियों ने करीब 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर साइबर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को पटना स्थानांतरित कर दिया गया है। ​डीएसपी साइबर क्राइम राकेश कुमार रंजन ने बताया कि खड़गपुर निवासी रत्नेश्वर कुमार बीते 25 अप्रैल को निजी काम से ट्रेन द्वारा दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान पटना के महावीर स्थान के पास उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। हड़बड़ी में दिल्ली जाने के कारण पीड़ित उस समय पटना में शिकायत दर्ज नहीं करा सका और अपनी यात्रा जारी रखी。

नया सिम लेते ही उड़े होश: पीड़ित जब दिल्ली पहुंचा और 29 अप्रैल को अपना पुराना नंबर दोबारा चालू करवाकर नए फोन म...