मुंगेर, दिसम्बर 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार इलेवन फुटबॉल टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मुंगेर निवासी मो. तौहीद अहमद को सौंपे जाने से जिले के खेल प्रेमियों, विशेषकर फुटबॉल प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, मुबारकचक, मुंगेर निवासी मो. जफर अहमद के पुत्र मो. तौहीद अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि, मो. तौहीद अहमद का यह चौथा चयन है और वे लगातार चौथी बार संतोष ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस वर्ष 79वीं संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जा रहा है। इससे पूर्व वे केरल, असम और कोलकाता में आयोजित संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि, टीम चयन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.