मुंगेर, सितम्बर 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राजभवन, पटना में अल्पसंख्यक विकास मोर्चा मुंगेर के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल कर्नल सैयद अता हसन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मोहम्मद जहांगीर और हाजी हबीबुर्रहमान ने राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और जिले की शैक्षणिक तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक 6 सूत्री मांग-पत्र सौंपा, जिसमें मुंगेर के एकमात्र अल्पसंख्यक एम डब्लू. ई. उच्च विद्यालय' की व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। ​वर्ष 2009 में अनुमति मिलने के बावजूद अब तक इंटर की पढ़ाई शुरू न होने पर चिंता जताई और अविलंब पढ़ाई शुरू कराने की मांग की। विद्यालय प्रबंधन समिति में व्याप्त धांधली, अवैध नियुक्तियों और लंबे समय से काबिज सदस्यों के वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय ...