मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार सोमवार को सूचना जारी कर जानकारी दी है कि, आज मंगलवार को 11 केवी टाउन फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान नन्दलालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में माधोपुर, हाजी शुभान, बीआरएम कॉलेज रोड, रायसर और चुरम्बा शामिल हैं। ऐसे में, उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से उन्होंने कहा है कि, बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली और सुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें और आवश्यकता के अनुरूप पानी स्टोर कर लें।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.