मुंगेर के किसानों को बड़ी राहत, मत्स्य-गव्य-पशुपालन कार्यालय एक छत के नीचे शिफ्ट
मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के किसानों और पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। मत्स्य विभाग, गव्य विकास एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन केंद्र परिसर में नवनिर्मित हाईटेक भवन में तीनों कार्यालयों को एक साथ शिफ्ट कर दिया गया है। अब किसानों को मत्स्य, डेयरी और पशुपालन से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग जगहों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे तीनों विभागों का संचालन शुरू हो गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी सत्यनारायण यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। नए हाईटेक भवन के ग्राउंड फ्लोर पर जिला पशुपालन कार्यालय को शिफ्ट किया गया है। वहीं पहली मंजिल के आधे भाग में मत्स्य विभाग और आधे हिस्से में गव्य विकास विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है। सभी कार्यालय पूरी तरह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.