मुंगेर, जुलाई 9 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत आदर्श ग्राम योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में ग्राम सभा के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आदर्श ग्राम योजना के मानकों के अनुसार ग्राम स्तर पर योजनाओं का प्रभावी संचालन, विभिन्न समितियों की भूमिका तय करना और समय सीमा के भीतर विकास कार्यों को पूरा करना है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजू, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव और जिला कल्याण पदाधिकारी रानी कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ​ यह भी पढ़ें- चयनित 133 गांवों के समग्र विकास के लिए ...