मुंगेर की जर्जर सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प,
मुंगेर, जून 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता।शहरवासियों को जल्द ही जर्जर और बदहाल सड़कों की समस्या से राहत मिलने वाली है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वर्षों से खराब स्थिति में पड़ी तारकोल (कालीकृत) सड़कों के पुनर्निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर निगम बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) को सौंपने का फैसला लिया है। 27 सड़कों की सूची आरसीडी को सौंपी गई:नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन ने अपने कुल 45 वार्डों में से 19 अलग-अलग वार्डों की कुल 27 जर्जर सड़कों की सूची तैयार कर आरसीडी को सौंपी दी है। जल्द ही संबंधित सड़कों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी (एनओसी) आरसीडी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। एनओसी जारी होने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.