मुंगेर, दिसम्बर 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बुधवार को दो दिवसीय मुंगेर जिला स्थापना दिवस समारोह प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हुआ। मुंगेर स्थापना दिवस का यह दो दिवसीय समारोह जिले की गौरवशाली विरासत को याद करने और नई ऊर्जा के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए शुरू हुआ। वहीं, शाम में प्रेक्षागृह में अन्नप्राशन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दी। प्रभात फेरी के मौके पर डीएम ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मुंगेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। वास्तव में, मुंगेर की गौरवशाली विरासत हम सबकी साझा धरोहर है। उन्होंने कहा कि, स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम जिले के गौरवशाली अतीत से परिचित कराने के साथ-साथ भवि...