मुंगेर, जुलाई 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। त्योहारों के शहर मुंगेर में आगामी पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को संग्रहालय सभागार में चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा कि मुंगेर की गंगा-जमुनी तहजीब ही इसकी असली पहचान है, जहां पहलाम हो या विसर्जन समिति, सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग करते हैं।

चेहल्लुम पर्व की तारीखें जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि चेहल्लुम पर्व की शुरुआत 2 अगस्त की रात से होगी, जो 5 अगस्त को पहलाम के साथ संपन्न होगी। पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लि...