भागलपुर, अप्रैल 19 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता को रुपहले पर्दे पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार ने फिल्म शूटिंग के लिए प्रदेश भर में जिन 111 लोकेशन्स का चयन किया है, उनमें मुंगेर का ऐतिहासिक किला भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (बीएसएफडीएफडीसी) की इस सूची में शामिल होने के बाद अब मुंगेर फिल्म शूटिंग का नया हब बनने को तैयार है।छह प्रमुख स्थलों का हुआ है चयनःसर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुंगेर जिले के केवल किले को ही नहीं, बल्कि आधा दर्जन अन्य आकर्षक स्थलों को भी इस सूची में रखा गया है। इसमें पीर पहाड़, भीम बांध, खड़गपुर झील, ऋषि कुंड, काली पहाड़ी और टेटियाबंबर पहाड़ जैसे खूबसूरत लोकेशन शामिल हैं। अब फिल्म निर्माता निर्धारित शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.