मुंगेर किला की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा महंगा,
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर किला के उत्तरी प्रवेश द्वार पर स्थापित हाइट गेज को क्षतिग्रस्त कर फरार हुए वाहन चालक को जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम निखिल धनराज ने बताया कि, ऐतिहासिक किला परिसर की सुरक्षा और भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए हाइट गेज को एक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था और घटना के बाद फरार हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच शुरू की। जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों एवं वाहन संख्या के आधार पर चालक और वाहन की पहचान की गई। इसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी गौतम कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.