मुंगेर, सितम्बर 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति और उससे हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संयुक्त दौरा प्रस्तावित है। दोपहर लगभग 2 बजे मुंगेर आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ​जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि, वीआईपी अतिथियों का हेलिकॉप्टर शीतलपुर के मैदान में उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री सीताकुंड स्थित प्लस टू स्कूल परिसर में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित पंचायतों से विस्थापित होकर शिविर में रह रहे लोगों से सीधा संवाद करेंगे और राहत व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे। यह भी पढ़ें- बिहार के 8 लाख से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को सम्राट चौधरी आ...