भागलपुर, फरवरी 21 -- टेटियाबंबर। एक संवाददाता टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती गांव पतघाघर से दो युवा भक्तों ने वृंदावन धाम की पदयात्रा का संकल्प लेकर प्रस्थान किया। राधे-राधे और "राधा नाम, राधे कृष्ण" के अखंड जाप के साथ दोनों भक्त लगभग 1200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करेंगे। उनकी यात्रा मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव सहित संपूर्ण ब्रज क्षेत्र तक होगी। रास्ते में सनातन प्रेमियों द्वारा फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया जा रहा है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की टोली कुछ दूर तक उनके साथ चलकर हौसला बढ़ा रही है। हाथ में लाठी, राष्ट्रीय ध्वज और मुख पर "राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए, सच कहता हूं तेरी तकदीर बन जाए" का भावपूर्ण स्लोगन लिए दोनों युवा निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पदयात्रा पर निकले सनोज और नंदन ने बताया कि वे गंगटा, जमुई, किऊल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.