मुंगेर : हाईवा की टक्कर से हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
भागलपुर, मई 25 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट धरहरा, एक संवाददाता।जमालपुर-रामचंद्रपुर ग्रिड अंतर्गत भलार लालखा रोड में बुधवार को बालू लदे एक हाईवा की टक्कर से बिजली का पोल एवं हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान भलार फील्ड में खेल रहे युवा खिलाड़ी और हाईवा चालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा एक बड़ा हाईवा लालखां से दशरथपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और हाई वोल्टेज तार नीचे झूलने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग एवं पुलिस को दी।हादसे के कारण भलार लालखा रोड पर कुछ देर तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.